Skip to main content

नारायणपुर : 22 मार्च तक दावा-आपत्ति आवेदन आमंत्रित

महिला एवं बाल विकास परियोजना नारायणपुर, के रिक्त केन्द्रों के विरूद्ध पद पूर्ति हेतु आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिनी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के आवेदन आमंत्रित किये गये थे। प्राप्त आवेदन पर चयन प्रावधान अनुसार योग्यता क्रम के आधार पर मूल्यांकन समिति द्वारा परीक्षण उपरान्त दावा आपत्ति 22 मार्च 2023 तक कार्यालयीन समय में डाक पत्र या स्वयं उपस्थित होकर दावा-आपत्ति संबंधी सप्रमाण पत्र के साथ आवेदन आमंत्रित किया गया है। इस संबंध में उपरोक्त अवधि के पश्चात् किसी प्रकार की शिकायत अथवा दावा आपत्ति पर पूनः विचार नहीं किया जावेगा।

एस.शुक्ल/231

Comments

Popular posts from this blog

जशपुरनगर : सुरक्षा गार्ड एवं सुरक्षा सुपरवाइजर के 32 पदों में भर्ती हेतु 17 मार्च को प्लेसमेंट कैम्प का होगा आयोजन

इच्छुक अभ्यर्थी उक्त तिथि को निर्धारित समय पर उपस्थित होकर प्लेसमेंट कैम्प में ले सकते है भाग जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जशपुर के द्वारा 17 मार्च 2023 को 32 पदों हेतु प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि प्लेसमेंट कैप हेतु छत्तीसगढ़ इंडस्ट्रीज सिक्योरिटी फोर्स ट्रेनिग एंड सर्विसेस जांजगीर चॉपा (छ.ग) संस्था में  विभिन्न पदों में भर्ती हेतु रिक्तियां प्राप्त हुई है। जिसके अंतर्गत  संस्था में सुरक्षा गार्ड के 30 पद एवं सुरक्षा सुपरवाईजर के 02 पद शामिल है। सुरक्षा गार्ड हेतु शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण एवं सुरक्षा सुपरवाईजर हेतु शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास मांगी गई है। दोनों पदों में आवेदन करने हेतु अभ्यर्थी की आयु 18 से 30 वर्ष निर्धारित है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि 17 मार्च 2023 सुबह 11 बजे अपने मूल दस्तावेज के साथ कार्यालय जिला रोजगार एवं स्व-रोजगार मार्गदर्शन केन्द्र में उपस्थित होकर प्लेसमेंट कैम्प में भाग ले सकते हैं।  स.क्र./412/सुरजीत सिंह

जशपुरनगर : 1252 पदों हेतु प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 18 अप्रैल को

 इच्छुक अभ्यर्थी उक्त तिथि को निर्धारित समय पर उपस्थित होकर प्लेसमेंट कैम्प में ले सकते है भाग जशपुरनगर 13 अप्रैल 2023 जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जशपुर के द्वारा 18 अप्रैल 2023 को 1252 पदों हेतु प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि प्लेसमेंट कैप हेतु नीड मैंन पावर सपोर्ट सर्विस प्रायवेट लिमिडेट बैगंलोर में पुरूषों के लिए विभिन्न पदों में भर्ती हेतु रिक्तियां प्राप्त हुई है। जिसके अंतर्गत लाईन आपरेटर के 500 पद, क्वालिटी चेकिंग ऑपरेटर के 50 पद, इलेक्ट्रीशियन के 200 पद और रोबो आपरेटर एंड इलेक्ट्रीशियन के 500 पद शामिल हैं। इस हेतु शैक्षणिक योग्यता आईटीआई, डिप्लोमा, ऑल ट्रेर्ड विदाउट सिविल मांगी गई है।   इसी प्रकार जय अम्बे एमरजेंसी सर्विस प्रायवेट लिमिटेड जशपुर में ईएमटी के 01 पद एवं पायलेट के 01 पद में भर्ती हेतु रिक्तियां प्राप्त हुई है।  ईएमटी के 01 पद  हेतु शैक्षणिक योग्यता एन.एन.एम., जी.एन.एम., बीएसई नर्सिग, एमपीएचडब्लू, बीएमएलटी, डीएमएलटी एवं पयलेट के 01 पद हेतु 10वीं पास एवं हेवी लाइसेंस एवं पैरामेडिकल कोर्स नि...

रायगढ़ : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए 17 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित

एकीकृत बाल विकास परियोजना रायगढ़ (ग्रामीण)अंतर्गत संचालित आंगनबाड़ी केन्द्र कलमी-1, ग्राम पंचायत कलमी विकासखण्ड रायगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पद के लिए 17 अप्रैल 2023 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। नियुक्ति से संबंधित विस्तृत निर्देश व नियम शर्तो की जानकारी परियोजना कार्यालय के सूचना पटल पर अवलोकन कर सकते है। इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिए परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना, रायगढ़ (ग्रामीण) में संपर्क कर सकते है। स.क्र./142/ राहुल

जांजगीर-चांपा : आंगनबाड़ी केन्द्रों में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित

एकीकृत बाल विकास परियेाजना नवागढ़ के अंतर्गत ग्राम पंचायतवार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के कुल 7 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 16 मार्च तक आमंत्रित किया गया है। आवेदन पत्र कार्यालयीन दिवस पर 10 बजे से सायं 5 बजे तक स्वयं अथवा पंजीकृत डाक से भेजा जा सकता हैं। निर्धारित समयावधि के पश्चात् प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।      नवागढ़ के आंगनबाड़ी  केन्द्र कोटिया, किरीत, सलखन में कार्यकर्ता एवं केसला, करमंदी, तुलसी, गोधना में सहायिका के पद पर भर्ती की प्रक्रिया की जाएगी। विस्तृत जानकारी के लिए एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय नवागढ़ से संपर्क किया जा सकता है।

रायपुर : रोजगार कार्यालय द्वारा प्लेसमेंट कैम्प 28 फरवरी को 59 पदों पर की जाएगी भर्ती

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 28 फरवरी को जिला रोजगार कार्यालय, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर, रायपुर में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प आयोजित है। जिला रोजगार विभाग के उप संचालक ने बताया कि प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से विश्वभारती ऑटोमोबाईल प्राइवेट लिमिटेड एवं बजाज फायनेंस रायपुर द्वारा सेल्स एक्सीक्यूटीव टेलीकॉलर, इंश्योरेंस एक्सीक्यूटीव एच.आर.ई., सर्विस एडवायजर एवं सेल्स ऑफिसर (बजाज फायनेंस डिजिटल पार्टनर) आदि के 59 पदों पर न्यूनतम 12वीं, किसी भी संकाय में स्नातक एव बी.ई. मैकेनिकल उत्तीर्ण आवेदकों की भर्ती 8 से 14 हजार रुपए प्रतिमाह दर पर की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होने योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि एवं स्थल पर अपने साथ शैक्षणिक / तकनीकी योग्यता / अनुभव प्रमाण-पत्र तथा बॉयोडाटा के साथ उपस्थित हो सकते है। अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय रायपुर में भी संपर्क किया जा सकता  है। क्रमांक/02- 56/को...