Skip to main content

जशपुरनगर : 1252 पदों हेतु प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 18 अप्रैल को

 इच्छुक अभ्यर्थी उक्त तिथि को निर्धारित समय पर उपस्थित होकर प्लेसमेंट कैम्प में ले सकते है भाग

जशपुरनगर 13 अप्रैल 2023

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जशपुर के द्वारा 18 अप्रैल 2023 को 1252 पदों हेतु प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि प्लेसमेंट कैप हेतु नीड मैंन पावर सपोर्ट सर्विस प्रायवेट लिमिडेट बैगंलोर में पुरूषों के लिए विभिन्न पदों में भर्ती हेतु रिक्तियां प्राप्त हुई है। जिसके अंतर्गत लाईन आपरेटर के 500 पद, क्वालिटी चेकिंग ऑपरेटर के 50 पद, इलेक्ट्रीशियन के 200 पद और रोबो आपरेटर एंड इलेक्ट्रीशियन के 500 पद शामिल हैं। इस हेतु शैक्षणिक योग्यता आईटीआई, डिप्लोमा, ऑल ट्रेर्ड विदाउट सिविल मांगी गई है।

  इसी प्रकार जय अम्बे एमरजेंसी सर्विस प्रायवेट लिमिटेड जशपुर में ईएमटी के 01 पद एवं पायलेट के 01 पद में भर्ती हेतु रिक्तियां प्राप्त हुई है।  ईएमटी के 01 पद  हेतु शैक्षणिक योग्यता एन.एन.एम., जी.एन.एम., बीएसई नर्सिग, एमपीएचडब्लू, बीएमएलटी, डीएमएलटी एवं पयलेट के 01 पद हेतु 10वीं पास एवं हेवी लाइसेंस एवं पैरामेडिकल कोर्स निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि 18 अप्रैल 2023 सुबह 11 बजे अपने मूल दस्तावेज के साथ कार्यालय जिला रोजगार एवं स्व-रोजगार मार्गदर्शन केन्द्र में उपस्थित होकर प्लेसमेंट कैम्प में भाग ले सकते हैं।

स.क्र./151 /अजीत

Comments

Popular posts from this blog

दुर्ग : 41 पदों के लिए रोजगार कार्यालय में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 17 फरवरी को

 जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग द्वारा 17 फरवरी 2023 को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। जिसमें नियोजक टंकेश्वरी मेटल पावडर प्रोडक्ट प्रा. लिमिटेड धमधा जिला दुर्ग द्वारा सुपरवाइजर के लिए 3 पद, मशीन आपरेटर के लिए 06 पद, केमिस्ट के लिए 05 पद, लेखापाल एवं स्टोर्स के लिए 2 पद रिक्त है। तथा म्यूरा इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड हथखोज भिलाई द्वारा वेल्डर के लिए 10, फिटर के लिए 5, ग्राइंडर मैन के लिए 5, गैस कटर के लिए 5 पद रिक्त है। कुल 41 पद रिक्त हैं। इच्छुक आवेदक 17 फरवरी 2023 को समय प्रातः 10ः30 बजे अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड उक्त समस्त दस्तावेजों की स्वप्रमाणित छायाप्रति एवं 2 नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग मालवीय नगर चौक में उपस्थित हो सकते है। विस्तृत जानकारी के लिये जिला रोजगार कार्यालय के सूचना पटल अथवा सोशल मीडिया  पर देख सकते हैं।

नारायणपुर : 22 मार्च तक दावा-आपत्ति आवेदन आमंत्रित

महिला एवं बाल विकास परियोजना नारायणपुर, के रिक्त केन्द्रों के विरूद्ध पद पूर्ति हेतु आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिनी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के आवेदन आमंत्रित किये गये थे। प्राप्त आवेदन पर चयन प्रावधान अनुसार योग्यता क्रम के आधार पर मूल्यांकन समिति द्वारा परीक्षण उपरान्त दावा आपत्ति 22 मार्च 2023 तक कार्यालयीन समय में डाक पत्र या स्वयं उपस्थित होकर दावा-आपत्ति संबंधी सप्रमाण पत्र के साथ आवेदन आमंत्रित किया गया है। इस संबंध में उपरोक्त अवधि के पश्चात् किसी प्रकार की शिकायत अथवा दावा आपत्ति पर पूनः विचार नहीं किया जावेगा। एस.शुक्ल/231

कवर्धा : 14 मार्च मंगलवार को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन

कबीरधाम जिले के ऐसे इच्छुक अभ्यर्थी जो, निजी क्षेत्रों में रोजगार करना चाहते है। उन्हें अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कबीरधाम कार्यालय परिसर में 14 मार्च 2023 मंगलवार दोपहर 11 बजे से 03 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें जय ऑटोमोबाईल, कुबोटा ट्रेक्टर्स, लक्की राईस मिल के सामने, रायपुर रोड, कवर्धा द्वारा पद सेल्समेन के 05 पद (न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वी कक्षा उत्तीर्ण, वेतन  5,000 अन्य भत्ता, आयुसीमा न्यूनतम 22 वर्ष, कार्यक्षेत्र संपूर्ण जिला कबीरधाम) पर भर्ती किया जाना है। यह प्लेसमेंट कैम्प पूर्णतः निःशुल्क है। जिला रोजगार कार्यालय नियोजक (निजी संस्था) तथा आवेदक के मध्य एक प्लेटफार्म उपलब्ध कराता है तथा यह नियुक्ति केवल निजी क्षेत्र के संस्थाओं में कार्य के लिए किया जाता है। चयन संबंधी कार्यवाही नियोजक द्वारा ही किया जाना है, अतः पद, संस्था, कार्य, वेतन व अन्य विस्तृत जानकारी कैम्प में उपस्थित नियोजक या प्रतिनिधि से संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है। प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी को अपने...

बेमेतरा : स्वास्थ्य विभाग में कलेक्टर दर पर विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन जिला बेमेतरा अंतर्गत विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों में रिक्त संविदा पदों पर वाक इन इन्टरव्यू के माध्यम से कलेक्टर दर पर अस्थाई रूप से पद स्वीकृत किये गए हैं। इच्छुक अर्हताधारी अभ्यर्थी अपना आवेदन निर्धारित प्रारूप में स्वप्रमाणित समस्त आवश्यक दस्तावेज के साथ 16 मार्च 2023 प्रातः 11:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला बेमेतरा में स्वयं उपस्थित होकर आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकतें है। किसी भी अन्य माध्यम से प्राप्त आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किये जायेंगे। निर्धारित तिथि के पूर्व एवं पश्चात प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नही किया जावेगा। उक्त भर्ती हेतु जिले के स्थानीय निवासी को प्राथमिकता दी जाएगी। जिले के स्थानीय निवासी के नहीं मिलने की स्थिति में ही छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों के पात्र अभ्यार्थियों को मेरिट क्रमानुसार प्राथमिकता दी जायेगी। विज्ञापन संबंधी विस्तृत जानकारी, नियम एवं शर्तें जिले की वेबसाइट पर अवलोकन कर सकते हैं। समा. क्र

जशपुरनगर : सुरक्षा गार्ड एवं सुरक्षा सुपरवाइजर के 32 पदों में भर्ती हेतु 17 मार्च को प्लेसमेंट कैम्प का होगा आयोजन

इच्छुक अभ्यर्थी उक्त तिथि को निर्धारित समय पर उपस्थित होकर प्लेसमेंट कैम्प में ले सकते है भाग जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जशपुर के द्वारा 17 मार्च 2023 को 32 पदों हेतु प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि प्लेसमेंट कैप हेतु छत्तीसगढ़ इंडस्ट्रीज सिक्योरिटी फोर्स ट्रेनिग एंड सर्विसेस जांजगीर चॉपा (छ.ग) संस्था में  विभिन्न पदों में भर्ती हेतु रिक्तियां प्राप्त हुई है। जिसके अंतर्गत  संस्था में सुरक्षा गार्ड के 30 पद एवं सुरक्षा सुपरवाईजर के 02 पद शामिल है। सुरक्षा गार्ड हेतु शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण एवं सुरक्षा सुपरवाईजर हेतु शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास मांगी गई है। दोनों पदों में आवेदन करने हेतु अभ्यर्थी की आयु 18 से 30 वर्ष निर्धारित है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि 17 मार्च 2023 सुबह 11 बजे अपने मूल दस्तावेज के साथ कार्यालय जिला रोजगार एवं स्व-रोजगार मार्गदर्शन केन्द्र में उपस्थित होकर प्लेसमेंट कैम्प में भाग ले सकते हैं।  स.क्र./412/सुरजीत सिंह