Skip to main content

Posts

Showing posts with the label बेमेतरा

बेमेतरा : स्वास्थ्य विभाग में कलेक्टर दर पर विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन जिला बेमेतरा अंतर्गत विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों में रिक्त संविदा पदों पर वाक इन इन्टरव्यू के माध्यम से कलेक्टर दर पर अस्थाई रूप से पद स्वीकृत किये गए हैं। इच्छुक अर्हताधारी अभ्यर्थी अपना आवेदन निर्धारित प्रारूप में स्वप्रमाणित समस्त आवश्यक दस्तावेज के साथ 16 मार्च 2023 प्रातः 11:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला बेमेतरा में स्वयं उपस्थित होकर आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकतें है। किसी भी अन्य माध्यम से प्राप्त आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किये जायेंगे। निर्धारित तिथि के पूर्व एवं पश्चात प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नही किया जावेगा। उक्त भर्ती हेतु जिले के स्थानीय निवासी को प्राथमिकता दी जाएगी। जिले के स्थानीय निवासी के नहीं मिलने की स्थिति में ही छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों के पात्र अभ्यार्थियों को मेरिट क्रमानुसार प्राथमिकता दी जायेगी। विज्ञापन संबंधी विस्तृत जानकारी, नियम एवं शर्तें जिले की वेबसाइट पर अवलोकन कर सकते हैं। समा. क्र

बेमेतरा : माइक्रो वाटरशेड कमेटी के सचिव पद पर संविदा भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित

25 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन छ.ग. राज्य जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन एजेंसी (सीजीएसडब्ल्यूबेमेतरा  : माइक्रो वाटरशेड कमेटी के सचिव पद पर संविदा भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित एमए) इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर कृषक नगर लाभाण्डी रायपुर द्वारा वर्ष 2021-22 अंतर्गत डब्ल्यूडीसी पीएमकेएसवाय 2.0 हेतु जिले के विकासखंड साजा में 02 नवीन परियोजनाओं की स्वीकृति प्राप्त हुई है, जिसके अंतर्गत परियोजना डब्ल्यूडीसी 2.0/1 में 07 एवं परियोजना डब्ल्यूडीसी 2.0/2 में 06 माइक्रो वाटरशेड है। जिला बेमेतरा के डब्ल्यूडीसी पीएमकेएसवाय 2.0 परियोजनाओं में परियोजना अवधि तक के लिए प्रत्येक माइक्रो वाटरशेड कमेटी के सचिव हेतु 01 पद राशि रू. 5000 (अक्षरी- पांच हजार रुपये) एक मुश्त मासिक मानदेय में संविदा नियुक्ति की स्वीकृति दी गई है। इस परिपेक्ष्य में प्रत्येक माइक्रो वाटरशेड कमेटी के सचिव हेतु बंद लिफाफे में पंजीकृत डाक/स्पीड पोस्ट के माध्यम से कार्यालय उप संचालक कृषि सह परियोजना प्रबंधक डब्ल्यूसीडीसी जिला बेमेतरा (छ.ग.), संयुक्त जिला कार्यालय एवं कलेक्टोरेट के कक्ष क्रमांक 67 एवं 68, पिन कोड 491335 में 25 मार्च ...

बेमेतरा: चीफ, डिप्टी चीफ एवं असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस कौंसिल के पद पर संविदा भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित

कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा के अंतर्गत चीफ लीगल एंड डिफेंस कौंसिल एवं डिप्टी चीफ लीगल एंड डिफेंस कौंसिल के एक-एक पद तथा असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस कौंसिल के दो पद पर संविदात्मक नियुक्ति हेतु अर्हता प्राप्त अधिवक्ताओं से निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। आवेदन पत्र 15 मार्च 2023 शाम 5 बजे तक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय बेमेतरा में सीधे अथवा डॉक के माध्यम से भी प्रस्तुत कर सकते हैं। संपूर्ण विज्ञापन एवं वेतनमान जिला न्यायालय बेमेतरा के वेबसाईट एवं जिला अधिवक्ता संघ बेमेतरा/तहसील अधिवक्ता संघ साजा/जिला कार्यालय बेमेतरा एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला न्यायालय बेमेतरा के नोटिस बोर्ड पर देखा जा सकता हैं। समा.क्र.26

बेमेतरा: प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 2 मार्च को

बेमेतरा जिले के ऐसे इच्छुक अभ्यर्थी जो निजी क्षेत्रों में रोजगार करना चाहते है, उन्हे अवसर प्रदान करने के उद्देष्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र बेमेतरा कार्यालय परिसर कक्ष क्रमांक 65 में 02 मार्च 2023 को प्रातः 11ः00 बजे से दोप. 03ः00 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। अलर्ट एसजीएस प्राइवेट लिमिटेड रायपुर द्वारा सिक्युरिटी गार्ड के 250 पद योग्यता 8वीं, आयु 20-40, वेतनमान 8000-12000 कार्यक्षेत्र छत्तीसगढ़,। कारपेंटर के 05 पद आयुसीमा 18-45, वेतनमान  300 से 600 प्रतिदिन योग्यता 8वीं, उत्तीर्ण, स्थान रायपुर, सिक्युरिटी सुपरवाइजर के 05 पद वेतनमान 9000-13000, सहायक सुपरवाईजर 05 पद वेतनमान 10000-14000 कार्यक्षेत्र सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ हेतु भर्ती किया जाना है। जिला रोजगार कार्यालय नियोजक (निजी संस्था) तथा आवेदक के मध्य एक प्लेटफार्म उपलब्ध कराता है तथा यह नियुक्ति केवल निजी क्षेत्र के संस्थाओं में कार्य हेतु किया जाता है। अतः पद, संस्था, कार्य, वेतन व अन्य जानकारी कैम्प में उपस्थित नियोजक या प्रतिनिधि से संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है। अधिसूचित रिक्त पदों पर रो...

बेमेतरा : आईटीआई बेरला में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 23 को

शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बेरला में सुजुकी मोटर गुजरात प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 23 फरवरी 2023 को प्रातः 09.00 बजे प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। कैम्प में शासकीय/निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं (आईटीआई) से व्यवसाय फिटर, डीजल मैकेनिक, टर्नर, मशीनिस्ट, वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन, टूल एंड डाई मेकर, प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर, सीओई (ऑटोमोबाइल), ट्रैक्टर मैकेनिक एंड पेंटर जनरल से वर्ष 2017 से 2022 तक उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी अपने समस्त शैक्षणिक तथा आवश्यक प्रमाण-पत्र के साथ सम्मिलित होकर अवसर का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। समा.क्र.63