Skip to main content

Posts

Showing posts with the label मुंगेली

मुंगेली : जिला चिकित्सालय में विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु पात्र-अपात्र सूची जारी

दावा आपत्ति 20 मार्च तक जिला चिकित्सालय में विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु प्राप्त आवेदनों की जांच उपरांत पात्र-अपात्र सूची जारी की गई है। सूची के संबंध में दावा आपत्ति 20 मार्च तक स्पीड पोस्ट या कोरियर के माध्यम से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के कार्यालय पर भेजा जा सकता है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिला चिकित्सालय में ड्रेसर ग्रेड 01, ड्रेसर ग्रेड 02, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक महिला-पुरूष के विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु प्राप्त आवेदनों की जांच उपरांत पात्र-अपात्र सूची जिले के वेबसाईट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डाॅट मुंगेली डाॅट जीओव्ही डाट इन तथा कार्यालय के सूचना पटल पर चस्पा की गई है। क्रमांक // चंद्राकर

मुंगेली में 17 फरवरी 2023 को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन

सशक्त युवा सशक्त मुंगेली के अंतर्गत आकांक्षा प्लेटफार्म जिला प्रशासन मुंगेली द्वारा जनदर्शन कक्ष, कलेक्टोरेट परिसर, मुंगेली में दिनांक 17.02.2023 को सुबह 10:00 बजे से 04:00 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है जिसके माध्यम से निजी नियोजकों द्वारा अधिसूचित रिक्तियों की पूर्ति की कार्यवाही की जायेगी। इस कैम्प में निजी नियोजक अलर्ट एस.जी.एस. प्राईवेट लिमिटेड रायपुर, स्कीलसोर्स लार्निंग एड टेक्नोसिस प्राईवेट लिमिटेड, अबीनाश इन्टरप्राईजेस प्राईवेट लिमिटेड जशपुर एवं विकन स्टाफिंग बिलासपुर उपस्थित होगें जिनके द्वारा कारपेंटर, सेक्युरिटी गार्ड, मार्केटिंग, फिल्ड ऑफिसर, सेक्युरिटी सुपरवाईजर, हेडगार्ड, ऑटोमोटिव टेक्नीशियन, सिलाई, सेल्समेंन, टेलीकॉलर, लेखापाल, रिसेप्सनिष्ट, कांउटर सेल्स, एचआर., टेक्नीशियन, कैनोपी, वेटर, डाईवर, गार्ड, कांउसलर, ब्रांच मैनेजर, एवं फार्मासिस्ट, इत्यादि के विभिन्न पदों पर भर्ती की जायेगी। पदों की संख्या लगभग 986 है जिसके लिए शैक्षणिक योग्यता 8वीं से स्नातकोत्तर है। आयुसीमा  18 से 40 वर्ष तक रहेगी। इच्छुक आवेदक अपने बायोडाटा , शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, पासप...