Skip to main content

Posts

Showing posts with the label रायपुर

रायपुर : शिक्षित युवाओं के लिए 17 मार्च को प्लेसमेंट कैम्प

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए 17 मार्च  को एक्सटेंशन काउंटर, कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स राखी, सेक्टर-27 नवा रायपुर अटल नगर में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे  तक प्लेसमेंट कैम्प आयोजित है। इस प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से डोमिनोस पिज्जा रायपुर द्वारा बिजनेस / गेस्ट डिलाईट एसोसियेट्स के 130 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए 8वीं, 10वीं उत्तीर्ण आवेदक भर्ती के लिए पात्र होंगे। चयनित उम्मीदवारों को 10 से 12 हजार रूपये प्रतिमाह भुगतान किया जाएगा। प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होने योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि एवं स्थल पर उपस्थित हो सकते है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय रायपुर में भी संपर्क कर सकते है। क्रमांक/03-21/विष्णु

रायपुर : शिक्षित युवाओं के लिए 14 मार्च को प्लेसमेंट कैम्प

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्रए रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए 14 मार्च को जिला रोजगार कार्यालय पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर रायपुर में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प आयोजित है। इस प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से डोमिनोस पिज्जा एवं कारोहम एजुकेशन प्राईवेट लिमिटेडए रायपुर द्वारा बिजनेस ध् गेस्ट डिलाईट एसोसियेट्स एवं एकाउंटेंट के 430 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए 8वींए 10वीं एवं स्नातक ;टैली ईआरपी 9 एमण् एसण् ऑफिस के व्यावहारिक ज्ञान सहितद्ध आवेदक भर्ती के लिए पात्र होंगे। चयनित उम्मीदवारों को 10 से 25 हजार रूपये प्रतिमाह भुगतान किया जाएगा। प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होने योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि एवं स्थल पर उपस्थित हो सकते है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय रायपुर में भी संपर्क कर सकते है। क्रमांक/03-16/विष्णु

रायपुर : रोजगार कार्यालय द्वारा प्लेसमेंट कैम्प 28 फरवरी को 59 पदों पर की जाएगी भर्ती

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 28 फरवरी को जिला रोजगार कार्यालय, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर, रायपुर में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प आयोजित है। जिला रोजगार विभाग के उप संचालक ने बताया कि प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से विश्वभारती ऑटोमोबाईल प्राइवेट लिमिटेड एवं बजाज फायनेंस रायपुर द्वारा सेल्स एक्सीक्यूटीव टेलीकॉलर, इंश्योरेंस एक्सीक्यूटीव एच.आर.ई., सर्विस एडवायजर एवं सेल्स ऑफिसर (बजाज फायनेंस डिजिटल पार्टनर) आदि के 59 पदों पर न्यूनतम 12वीं, किसी भी संकाय में स्नातक एव बी.ई. मैकेनिकल उत्तीर्ण आवेदकों की भर्ती 8 से 14 हजार रुपए प्रतिमाह दर पर की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होने योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि एवं स्थल पर अपने साथ शैक्षणिक / तकनीकी योग्यता / अनुभव प्रमाण-पत्र तथा बॉयोडाटा के साथ उपस्थित हो सकते है। अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय रायपुर में भी संपर्क किया जा सकता  है। क्रमांक/02- 56/को...

रायपुर : लाईवलीहुड कॉलेज जोरा में 24 फरवरी को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन

जिला कौशल विकास प्राधिकरण रायपुर द्वारा संकल्प परियोजना के अंतर्गत, लाईवलीहुड कॉलेज जोरा में  प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 24 फरवरी  को सुबह 10ः30 बजे से 3 बजे तक किया जायेगा। इस प्लेंसमेंट कैंप में आयुष्मान भारत कार्यक्रम के स्टेट नोडल एजेंसी सोसायटी द्वारा अधिकृत निजी क्षेत्र के प्रतिष्ठान कलर प्लास्ट सिस्टम प्राईवेट लिमिटेड रायपुर द्वारा, आयुष्मान कार्ड बनाने एवं उसके वितरण के लिये युवाओं के चयन हेतु साक्षात्कार लिया जाएगा। इस संस्थान द्वारा कम्पयूटर ऑपरेटर के लगभग 100 पदों के लिये साक्षात्कार लिया जाएगा। सहायक संचालक जिला कौशल विकास प्राधिकरण रायपुर ने बताया कि रायपुर जिले के ऐसे युवा जो कम से कम 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण है। जिन्हें कम्पयूटर ऑपरेट करने का ज्ञान हो और जिनकी आयु 21 वर्ष से 35 वर्ष तक हो। ऐसेे युवा अपने सभी प्रमाण पत्रों के मूल एवं सत्यापित प्रतिलिपि के साथ इस प्लेसमेंट कैंप में साक्षात्कार के लिये उपस्थित हो सकतें हैं। यह प्लेसमेंट कैंप युवाओं के लिये पूर्णतः निःशुल्क है। मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना या प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत डोमेस्टिक डाटा ऐंन्ट्री ...

रायपुर : रोजगार कार्यालय द्वारा 21 फरवरी को आयोजित होगा प्लेसमेंट कैम्प

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 21 फरवरी को जिला रोजगार कार्यालय, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर, रायपुर में सबेरे 11बजे से दोपहर 2 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प आयोजित है। जिला रोजगार कार्यालय के उप संचालक ने बताया कि इस प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से व्हाइटलियो इण्डस्ट्रिज प्रालि, सी०आर० केपिटल, स्पेक्ट्रम डिजिटल प्रिन्टस, सुमित बाजार और डॉ० श्रीकांत वर्मा ऑनलाइन क्लासेस रायपुर द्वारा अकाउंटेंट, कम्प्यूटर ऑपरेटर, बैक ऑफिस, क्वालिटी मैनेजर, लिगल असिस्टेंट, फाइनेंस एक्सीक्यूटिव्हस, एच०आर० मैंनेजर, सिक्यूरिटी गार्ड, ड्राइवर, हेल्पर, फिल्ड एक्सीक्यूटिव, रेकी एक्सीक्यूटिव, टेली मार्केटिंग आफिस वर्कर, ऑफिस ब्वाय, टीम लिडर, सेल्स एक्सीक्यूटिव, ग्राफिक डिजाइनर इत्यादि कुल 100 से अधिक पदों पर 5वीं से लेकर स्नातक, स्नातकोत्तर उत्तीर्ण योग्य/अनुभवी आवेदकों की भर्ती  7 हजार से 50 हजार रुपए प्रतिमाह की दर पर की जाएगी। उन्होंने बताया कि  प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होने के लिए आवेदक अप...