Skip to main content

Posts

Showing posts with the label जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा: एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु 20 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

शैक्षणिक सत्र 2023-24 में नवीन प्रवेश नीति के तहत चयन परीक्षा होगी आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय आदिम जाति कल्याण आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति द्वारा संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2023-24 में नवीन प्रवेश नीती के अनुरूप कक्षा 6वीं में प्रवेश चयन परीक्षा के माध्यम से सीधे भर्ती किया जाना है। भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा जारी दिशानिर्देशों के अनुरूप एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए परीक्षा पद्धति में परिवर्तन किया गया है। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने ग्रामीण विद्यार्थी जो उक्त परीक्षा में बैठना चाहते उनके लिए विकासखंड स्तर पर हेल्प डेस्क की व्यवस्था किये जाने तथा नए प्रावधान होने के कारण उक्त योजना के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए स्कलों में पालक, बालक सम्मेलन आयोजित कर एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में प्रदान की जा रही सुविधाओं एवं गुणवत्तायुक्त शिक्षा का महत्व समझाते हुए नवीन प्रवेश नीती तथा ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा द्वारा अधिक से अधिक फार्म भरने हेतु जांनकारी दिया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।   ...

जांजगीर-चांपा : आंगनबाड़ी केन्द्रों में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित

एकीकृत बाल विकास परियेाजना नवागढ़ के अंतर्गत ग्राम पंचायतवार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के कुल 7 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 16 मार्च तक आमंत्रित किया गया है। आवेदन पत्र कार्यालयीन दिवस पर 10 बजे से सायं 5 बजे तक स्वयं अथवा पंजीकृत डाक से भेजा जा सकता हैं। निर्धारित समयावधि के पश्चात् प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।      नवागढ़ के आंगनबाड़ी  केन्द्र कोटिया, किरीत, सलखन में कार्यकर्ता एवं केसला, करमंदी, तुलसी, गोधना में सहायिका के पद पर भर्ती की प्रक्रिया की जाएगी। विस्तृत जानकारी के लिए एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय नवागढ़ से संपर्क किया जा सकता है।