Skip to main content

Posts

Showing posts with the label जगदलपुर

जगदलपुर: स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के रिक्त पदो पर संविदा नियुक्ति हेतु वॉक-इन-इन्टरव्यू 12 व 13 मार्च को

जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दरभा, तोकापाल, बास्तानार, बस्तर, करपावण्ड एवं लोहण्डीगुड़ा तथा स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जगदलपुर में संविदा सहायक शिक्षक कला, सहायक शिक्षक विज्ञान, प्रधान अध्यापक माध्यमिक शाला, संविदा शिक्षक गणित, विज्ञान, संविदा व्याख्याता वाणिज्य, संविदा व्याख्याता जीव विज्ञान, संविदा व्याख्याता गणित, संविदा व्याख्याता अंग्रेजी और संविदा प्रयोगशाला सहायक के रिक्त पदो की वॉक-इन-इन्टरव्यू 12 व 13 मार्च को सुबह 10.30 बजे से निर्मल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जगदलपुर में किया जाएगा।     साक्षात्कार हेतु छत्तीसगढ़ राज्य के इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी संलग्न निर्धारित प्रारूप में अपने भरे हुए आवेदन पत्र व मूल प्रमाण पत्र एवं अभिलेखों तथा उनकी स्वप्रमाणित छायाप्रतियों के साथ निर्धारित वॉक-इन-इन्टरव्यू तिथि एवं समय में आयोजन स्थल में उपस्थित हो सकते हैं। स्पीड पोस्ट, रजिस्टर डाक, साधारण पोस्ट या अन्य किसी माध्यम से प्राप्त आवेदनों को स्वीकार नहीं किया जायेंगा। संविदा सहायक शिक्ष...

जगदलपुर: अग्निवीर भर्ती रैली हेतु 15 मार्च तक आवेदन

सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के अनुसार अग्निवीरों को भर्ती के लिए अधिसूचना जारी किया जा चुका है जो कि भारतीय थल सेना को वेबसाईट www.joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध है। अग्निवीर की मर्ती जनरल तकनीकी, क्लर्क, ट्रेडमेन के लिए दसवीं पास और ट्रेडमेन आठवीं पास के पदों के लिए जारी की गई है। सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाईन आवेदन की प्रक्रिया 15 मार्च 2023 तक खुली रहेगी। भारतीय थल सेना की वेबसाईट www.joinindianarmy.nic.in पर आवेदन करने के साथ ही अग्निवीर ऑनलाईन परीक्षा के लिए आवेदकों को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से राशि 250 रूपए का शुल्क भी जमा करना पड़ेगा। ऑनलाईन परीक्षा के लिए सेना ने एजुकेशन कंसलटेंट इंडिया लिमिटेड से अनुबंध किया है। क्रमांक/230/शेखर

जगदलपुर : एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वी में (ऑनलाईन) प्रवेश हेतु परीक्षा 23 अप्रैल को

शैक्षणिक सत्र 2023-24 में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के कक्षा 6वीं में सीधे प्रवेश हेतु चयन परीक्षा का आयोजन कर चयनित विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाना है । प्रवेश परीक्षा के पद्धति में परिवर्तन कर वर्ष 2023-24 से प्रथम बार प्रवेश परीक्षा हेतु ऑनलाईन पंजीयन  के माध्यम से किया जाना है। वर्ष 2023-24 में इन विद्यालयों के कक्षा 6वी में प्रवेश परीक्षा के माध्यम से प्रवेश के संबंध में ऑनलाईन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 20 मार्च 2023 है। ऑनलाईन भरे गये आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार 21 से 27 मार्च तक है। प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा 23 अप्रैल 2023 दिन रविवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगी। आॅनलाईन आवेदन हेतु लिंक में देख सकते हैं। उक्त संबंध में आवेदन पत्र एवं अन्य जानकारी विभागीय वेबसाइट एवं जिले के सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय से प्राप्त कर सकते है। क्रमांक/210/शेखर