प्रवेश चयन परीक्षा का आयोजन 30 अप्रैल को उत्तर बस्तर कांकेर 28 फरवरी 2023 जिले में संचालित प्रयास बालक-बालिका आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन 29 मार्च तक आमंत्रित किया गया है। प्रयास आवासीय विद्यालय कांकेर में प्रवेश के लिए कक्षा 9वीं में 50 बालक एवं 50 कन्या इस प्रकार 100 विद्यार्थियों की प्रवेश हेतु चयन परीक्षा आयोजन किया जायेगा। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग कांकेर द्वारा चयन परीक्षा में शामिल होने के लिए www.eklavya.cg.nic.in के माध्यम से 29 मार्च तक आनलाईन आवेदन आमंत्रित किया गया है। भरे गए ऑनलाईन आवेदन में 30 मार्च से 03 अप्रैल तक त्रुटि सुधार की जा सकती है। प्रवेश चयन परीक्षा 30 अप्रैल दिन रविवार को प्रातः 11 से दोपहर 02 बजे तक आयोजित किया जायेगा। प्रयास आवासीय विद्यालय कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय से कक्षा 8वीं प्रथम श्रेणी, समकक्ष ग्रेड में उत्तीर्ण होना चाहिए। वर्ष 2022-23 में कक्षा 8वीं उत्तीर्ण परीक्षा में शामिल व...
जॉब्स छत्तीसगढ़