Skip to main content

Posts

Showing posts with the label रायगढ़

रायगढ़ : अप्रेन्टिसशिप में प्रवेश हेतु 6 मार्च को कैम्प का आयोजन

मे.रायगढ़ एनर्जी जनरेशन लिमिटेड (आदानी पावर)ग्रा.छोटे भंडार पो.बड़े भंडार तहसील पुसौर के द्वारा वर्ष 2022-23 के लिए अप्रेन्टिसशिप अंतर्गत ऑफिस असिस्टेंट दो पद में एक वर्ष अवधि हेतु प्रवेश लेने के लिए 6 मार्च 2023 को प्रात:10.30 बजे से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र रायगढ़ में कैम्प का आयोजन किया गया है। जिला रोजगार अधिकारी रायगढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार अप्रेन्टिसशिप के तहत ऑफिस असिस्टेंट के लिए किसी भी विषय में स्नातक पुरूष वर्ग हेतु जिसकी आयु सीमा 19 से 26 वर्ष होनी चाहिए, जिसका कार्यक्षेत्र-छोटे भंडार, पुसौर रायगढ़ रहेगा। इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायगढ़ में संपर्क कर सकते है। स.क्र./19/राहुल