Skip to main content

Posts

Showing posts with the label दंतेवाड़ा

दंतेवाड़ा: जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन 17 मार्च को

जिला कौशल विकास प्राधिकरण दन्तेवाड़ा के द्वारा संकल्प योजना के तहत जिले में 17 मार्च 2023 (शुक्रवार) को लाइवलीहुड कॉलेज दंतेवाड़ा,मेन रोड गीदम में रोजगार मेला का आयोजन समय प्रातः 10 बजे से किया जा रहा है। रोजगार मेला में सिक्योरिटी गॉर्ड्स, कम्प्यूटर ऑपरेटर, मोटर मैकेनिक, सुपरवाईजर, वेल्डर,सेल्समेन, वेटर आदि कुल 755 विभिन्न पदों में भर्ती हेतु नियोजक उपस्थित रहेगें। नियुक्ति स्थल, अनुमानित वेतन एवं पदों की अधिक जानकारी हेतु संयुक्त जिला कार्यालय भवन कलेक्ट्रेट दन्तेवाड़ा एवं लाइवलीहुड कॉलेज दन्तेवाड़ा के सूचना पटल का अवलोकन किया जा सकता है। जिले के समस्त शिक्षित बेरोजगार युवाओं से आग्रह है कि शैक्षणिक अर्हता संबंधी दस्तावेज 02 प्रति में लेकर रोजगार मेला में सम्मिलित होकर अवसरों का लाभ उठाएं और रोजगार मेला को सफल बनाएं। अधिक जानकारी हेतु सहायक संचालक जिला कौशल विकास प्राधिकरण दंतेवाड़ा संपर्क नं. 9406334109 से संपर्क कर सकते हैं। स.क्र./214/देविका

दंतेवाड़ा: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दंतेवाड़ा में विभिन्न पदों पर आवेदन आमंत्रित

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दंतेवाड़ा में लीगल एड डिफेंस काउन्सिल सिस्टम के तहत 01 पद चीफ लीगल एड डिफेंस काउन्सिल, 01 पद डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउन्सिल तथा 02 पद असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल की संविदात्मक नियुक्ति किया जाना है। उक्त पदों की भर्ती के लिए आवेदन  14 मार्च  2023 के शाम 05.00 बजे तक आमंत्रित किए जाते हैं। यह आवेदन पत्र स्वयं उपस्थित होकर या डाक से सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दंतेवाड़ा के कार्यालय पर प्रेषित किया जा सकता है।  उक्त तिथि के पश्चात् प्राप्त होने वाले आवेदन पत्र पर विचार नहीं किया जायेगा । उक्त पदों पर भर्ती के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दंतेवाड़ा के द्वारा गठित किए गए चयन समिति का निर्णय अंतिम होगा। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर से प्राप्त विज्ञापन एवं निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र जिला सत्र न्यायाधीश, दंतेवाड़ा के वेबसाईड https://districts.ecourts.gov-in/dantewada में जिला एवं सत्र न्यायालय एवं जिला कलेक्टर दंतेवाड़ा के कार्यालय के नोटिस बोर्ड में चस्पा किया गया है। स.क्र./212/देविका

दंतेवाड़ा: मेरिट/चयनित सूची जारी

जिले के विकासखंड अंतर्गत गीदम एजुकेशन सिटी जावंगा में संचालित सक्षम आवासीय परिसर जावंगा क्रमांक 1 एवं 2 के विभिन्न रिक्त पदों की पूर्ति हेतु विज्ञापन प्रसारित किए गये थे। उक्त पदों पर अस्थाई नियुक्ति हेतु समस्त भर्ती प्रक्रियाओं का पालन करते हुए दावा आपत्ति उपरांत विज्ञापित पदों पर चयनित प्रतीक्षारत सूची दंतेवाड़ा जिले के अधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशन किया गया है। स.क्र./194/देविका

दंतेवाड़ा : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दंतेवाड़ा में विभिन्न पदों पर आवेदन आमंत्रित

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दंतेवाड़ा में लीगल एड डिफेंस काउन्सिल सिस्टम के तहत 01 पद चीफ लीगल एड डिफेंस काउन्सिल, 01 पद डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउन्सिल तथा 02 पद असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल की संविदात्मक नियुक्ति किया जाना है। उक्त पदों की भर्ती के लिए आवेदन  14 मार्च  2023 के शाम 05.00 बजे तक आमंत्रित किए जाते हैं। यह आवेदन पत्र स्वयं उपस्थित होकर या डाक से सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दंतेवाड़ा के कार्यालय पर प्रेषित किया जा सकता है।  उक्त तिथि के पश्चात् प्राप्त होने वाले आवेदन पत्र पर विचार नहीं किया जायेगा । उक्त पदों पर भर्ती के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दंतेवाड़ा के द्वारा गठित किए गए चयन समिति का निर्णय अंतिम होगा। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर से प्राप्त विज्ञापन एवं निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र जिला सत्र न्यायाधीश, दंतेवाड़ा के वेबसाईड में जिला एवं सत्र न्यायालय एवं जिला कलेक्टर दंतेवाड़ा के कार्यालय के नोटिस बोर्ड में चस्पा किया गया है। स.क्र./191/देविका