Skip to main content

Posts

Showing posts with the label राजनांदगांव

राजनांदगांव : रोजगार कार्यालय में 28 फरवरी से 2 मार्च तक प्लेसमेंट कैम्प

जिला रोजगार कार्यालय तहसील परिसर राजनांदगांव में 28 फरवरी से 2 मार्च 2023 तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। प्लेसमेंट कैम्प में फॉयर एण्ड सेफ्टी डिजास्टर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट राम नगर सुपेला भिलाई, जनाधार कौशल विकास छत्तीसगढ़ मडसे गीदम जिला दंतेवाड़ा एवं सुमीत सैनफेब इंडिया प्रायवेट लिमिटेड (सुमीत बाजार) राजनांदगांव द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। प्लेसमेंट कैम्प में शामिल होने के लिए इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित तिथि एवं स्थान पर अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित हो सकते है।

राजनांदगांव : शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था राजनांदगांव में सुजुकी मोटर्स गुजरात प्राइवेट लिमिटेड 24 फरवरी को

शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था राजनांदगांव में सुजुकी मोटर्स गुजरात प्राइवेट लिमिटेड 24 फरवरी को सुबह 10 बजे प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। शासकीय एवं निजी औद्यागिक प्रशिक्षण संस्थाओं से व्यवसाय फीटर, डीजल मैकेनिकल, मोटर मैकेनिकल, टर्नर, मैकेनिस्ट, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, टूल एण्ड डाई मेकर, प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर, सीओई ऑटोमोबाईल, ट्रेक्टर मैकेनिक एण्ड पेंटर जनरल से वर्ष 2017 से 2022 तक उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी  अपने सभी शैक्षणिक तथा आवश्यक प्रमाण पत्र के साथ सम्मिलित होकर अवसर का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। क्रमांक 82 - प्रवीण ---------------------