Skip to main content

राजनांदगांव : शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था राजनांदगांव में सुजुकी मोटर्स गुजरात प्राइवेट लिमिटेड 24 फरवरी को

शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था राजनांदगांव में सुजुकी मोटर्स गुजरात प्राइवेट लिमिटेड 24 फरवरी को सुबह 10 बजे प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। शासकीय एवं निजी औद्यागिक प्रशिक्षण संस्थाओं से व्यवसाय फीटर, डीजल मैकेनिकल, मोटर मैकेनिकल, टर्नर, मैकेनिस्ट, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, टूल एण्ड डाई मेकर, प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर, सीओई ऑटोमोबाईल, ट्रेक्टर मैकेनिक एण्ड पेंटर जनरल से वर्ष 2017 से 2022 तक उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी  अपने सभी शैक्षणिक तथा आवश्यक प्रमाण पत्र के साथ सम्मिलित होकर अवसर का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

क्रमांक 82 - प्रवीण ---------------------

Comments

Popular posts from this blog

जशपुरनगर : सुरक्षा गार्ड एवं सुरक्षा सुपरवाइजर के 32 पदों में भर्ती हेतु 17 मार्च को प्लेसमेंट कैम्प का होगा आयोजन

इच्छुक अभ्यर्थी उक्त तिथि को निर्धारित समय पर उपस्थित होकर प्लेसमेंट कैम्प में ले सकते है भाग जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जशपुर के द्वारा 17 मार्च 2023 को 32 पदों हेतु प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि प्लेसमेंट कैप हेतु छत्तीसगढ़ इंडस्ट्रीज सिक्योरिटी फोर्स ट्रेनिग एंड सर्विसेस जांजगीर चॉपा (छ.ग) संस्था में  विभिन्न पदों में भर्ती हेतु रिक्तियां प्राप्त हुई है। जिसके अंतर्गत  संस्था में सुरक्षा गार्ड के 30 पद एवं सुरक्षा सुपरवाईजर के 02 पद शामिल है। सुरक्षा गार्ड हेतु शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण एवं सुरक्षा सुपरवाईजर हेतु शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास मांगी गई है। दोनों पदों में आवेदन करने हेतु अभ्यर्थी की आयु 18 से 30 वर्ष निर्धारित है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि 17 मार्च 2023 सुबह 11 बजे अपने मूल दस्तावेज के साथ कार्यालय जिला रोजगार एवं स्व-रोजगार मार्गदर्शन केन्द्र में उपस्थित होकर प्लेसमेंट कैम्प में भाग ले सकते हैं।  स.क्र./412/सुरजीत सिंह

कवर्धा : 14 मार्च मंगलवार को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन

कबीरधाम जिले के ऐसे इच्छुक अभ्यर्थी जो, निजी क्षेत्रों में रोजगार करना चाहते है। उन्हें अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कबीरधाम कार्यालय परिसर में 14 मार्च 2023 मंगलवार दोपहर 11 बजे से 03 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें जय ऑटोमोबाईल, कुबोटा ट्रेक्टर्स, लक्की राईस मिल के सामने, रायपुर रोड, कवर्धा द्वारा पद सेल्समेन के 05 पद (न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वी कक्षा उत्तीर्ण, वेतन  5,000 अन्य भत्ता, आयुसीमा न्यूनतम 22 वर्ष, कार्यक्षेत्र संपूर्ण जिला कबीरधाम) पर भर्ती किया जाना है। यह प्लेसमेंट कैम्प पूर्णतः निःशुल्क है। जिला रोजगार कार्यालय नियोजक (निजी संस्था) तथा आवेदक के मध्य एक प्लेटफार्म उपलब्ध कराता है तथा यह नियुक्ति केवल निजी क्षेत्र के संस्थाओं में कार्य के लिए किया जाता है। चयन संबंधी कार्यवाही नियोजक द्वारा ही किया जाना है, अतः पद, संस्था, कार्य, वेतन व अन्य विस्तृत जानकारी कैम्प में उपस्थित नियोजक या प्रतिनिधि से संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है। प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी को अपने...

रायपुर : शिक्षित युवाओं के लिए 17 मार्च को प्लेसमेंट कैम्प

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए 17 मार्च  को एक्सटेंशन काउंटर, कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स राखी, सेक्टर-27 नवा रायपुर अटल नगर में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे  तक प्लेसमेंट कैम्प आयोजित है। इस प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से डोमिनोस पिज्जा रायपुर द्वारा बिजनेस / गेस्ट डिलाईट एसोसियेट्स के 130 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए 8वीं, 10वीं उत्तीर्ण आवेदक भर्ती के लिए पात्र होंगे। चयनित उम्मीदवारों को 10 से 12 हजार रूपये प्रतिमाह भुगतान किया जाएगा। प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होने योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि एवं स्थल पर उपस्थित हो सकते है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय रायपुर में भी संपर्क कर सकते है। क्रमांक/03-21/विष्णु

जशपुरनगर : 1252 पदों हेतु प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 18 अप्रैल को

 इच्छुक अभ्यर्थी उक्त तिथि को निर्धारित समय पर उपस्थित होकर प्लेसमेंट कैम्प में ले सकते है भाग जशपुरनगर 13 अप्रैल 2023 जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जशपुर के द्वारा 18 अप्रैल 2023 को 1252 पदों हेतु प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि प्लेसमेंट कैप हेतु नीड मैंन पावर सपोर्ट सर्विस प्रायवेट लिमिडेट बैगंलोर में पुरूषों के लिए विभिन्न पदों में भर्ती हेतु रिक्तियां प्राप्त हुई है। जिसके अंतर्गत लाईन आपरेटर के 500 पद, क्वालिटी चेकिंग ऑपरेटर के 50 पद, इलेक्ट्रीशियन के 200 पद और रोबो आपरेटर एंड इलेक्ट्रीशियन के 500 पद शामिल हैं। इस हेतु शैक्षणिक योग्यता आईटीआई, डिप्लोमा, ऑल ट्रेर्ड विदाउट सिविल मांगी गई है।   इसी प्रकार जय अम्बे एमरजेंसी सर्विस प्रायवेट लिमिटेड जशपुर में ईएमटी के 01 पद एवं पायलेट के 01 पद में भर्ती हेतु रिक्तियां प्राप्त हुई है।  ईएमटी के 01 पद  हेतु शैक्षणिक योग्यता एन.एन.एम., जी.एन.एम., बीएसई नर्सिग, एमपीएचडब्लू, बीएमएलटी, डीएमएलटी एवं पयलेट के 01 पद हेतु 10वीं पास एवं हेवी लाइसेंस एवं पैरामेडिकल कोर्स नि...

रायगढ़ : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए 17 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित

एकीकृत बाल विकास परियोजना रायगढ़ (ग्रामीण)अंतर्गत संचालित आंगनबाड़ी केन्द्र कलमी-1, ग्राम पंचायत कलमी विकासखण्ड रायगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पद के लिए 17 अप्रैल 2023 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। नियुक्ति से संबंधित विस्तृत निर्देश व नियम शर्तो की जानकारी परियोजना कार्यालय के सूचना पटल पर अवलोकन कर सकते है। इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिए परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना, रायगढ़ (ग्रामीण) में संपर्क कर सकते है। स.क्र./142/ राहुल