Skip to main content

बेमेतरा : स्वास्थ्य विभाग में कलेक्टर दर पर विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन जिला बेमेतरा अंतर्गत विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों में रिक्त संविदा पदों पर वाक इन इन्टरव्यू के माध्यम से कलेक्टर दर पर अस्थाई रूप से पद स्वीकृत किये गए हैं। इच्छुक अर्हताधारी अभ्यर्थी अपना आवेदन निर्धारित प्रारूप में स्वप्रमाणित समस्त आवश्यक दस्तावेज के साथ 16 मार्च 2023 प्रातः 11:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला बेमेतरा में स्वयं उपस्थित होकर आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकतें है। किसी भी अन्य माध्यम से प्राप्त आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किये जायेंगे। निर्धारित तिथि के पूर्व एवं पश्चात प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नही किया जावेगा। उक्त भर्ती हेतु जिले के स्थानीय निवासी को प्राथमिकता दी जाएगी। जिले के स्थानीय निवासी के नहीं मिलने की स्थिति में ही छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों के पात्र अभ्यार्थियों को मेरिट क्रमानुसार प्राथमिकता दी जायेगी।

विज्ञापन संबंधी विस्तृत जानकारी, नियम एवं शर्तें जिले की वेबसाइट पर अवलोकन कर सकते हैं।

समा. क्र

Comments

Popular posts from this blog

जशपुरनगर : सुरक्षा गार्ड एवं सुरक्षा सुपरवाइजर के 32 पदों में भर्ती हेतु 17 मार्च को प्लेसमेंट कैम्प का होगा आयोजन

इच्छुक अभ्यर्थी उक्त तिथि को निर्धारित समय पर उपस्थित होकर प्लेसमेंट कैम्प में ले सकते है भाग जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जशपुर के द्वारा 17 मार्च 2023 को 32 पदों हेतु प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि प्लेसमेंट कैप हेतु छत्तीसगढ़ इंडस्ट्रीज सिक्योरिटी फोर्स ट्रेनिग एंड सर्विसेस जांजगीर चॉपा (छ.ग) संस्था में  विभिन्न पदों में भर्ती हेतु रिक्तियां प्राप्त हुई है। जिसके अंतर्गत  संस्था में सुरक्षा गार्ड के 30 पद एवं सुरक्षा सुपरवाईजर के 02 पद शामिल है। सुरक्षा गार्ड हेतु शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण एवं सुरक्षा सुपरवाईजर हेतु शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास मांगी गई है। दोनों पदों में आवेदन करने हेतु अभ्यर्थी की आयु 18 से 30 वर्ष निर्धारित है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि 17 मार्च 2023 सुबह 11 बजे अपने मूल दस्तावेज के साथ कार्यालय जिला रोजगार एवं स्व-रोजगार मार्गदर्शन केन्द्र में उपस्थित होकर प्लेसमेंट कैम्प में भाग ले सकते हैं।  स.क्र./412/सुरजीत सिंह

महासमुंद : प्रबंधक पद के लिए दावा-आपत्ति 9 मार्च तक

प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति बरेकेल, टुहलू, भोथा, देवतराई, लारीपुर, मोहगांव, गिरना एवं बटकी में रिक्त प्रबंधक पद की भर्ती के लिए जिला लघु वनोपज सहकारी संघ मर्यादित महासमुंद द्वारा 6 फरवरी 2023 तक आवेदन प्राप्त किए गए है। जिला लघु वनोपज सहकारी संघ मर्यादित के प्रबंध संचालक ने बताया कि प्राप्त आवेदनों की सूची में पात्र एवं अपात्र सूची संबंधित समिति कार्यालय एवं वनमण्डल महासमुंद के सूचना पटल पर चस्पा किया गया है एवं छत्तीसगढ़ राज्य लघुवनोपज संघ मर्यादित रायपुर के वेबसाइट एवं जिले के वेबसाइट  पर अपलोड किया गया है। यदि किसी आवेदक को जारी पात्र एवं अपात्र सूची के संबंध में किसी प्रकार की कोई दावा-आपत्ति हो तो 09 मार्च 2023 दोपहर 3ः00 बजे तक कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते है। निर्धारित तिथि के उपरांत प्राप्त दावा-आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। क्रमांक/14/933

रायगढ़ : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए 17 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित

एकीकृत बाल विकास परियोजना रायगढ़ (ग्रामीण)अंतर्गत संचालित आंगनबाड़ी केन्द्र कलमी-1, ग्राम पंचायत कलमी विकासखण्ड रायगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पद के लिए 17 अप्रैल 2023 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। नियुक्ति से संबंधित विस्तृत निर्देश व नियम शर्तो की जानकारी परियोजना कार्यालय के सूचना पटल पर अवलोकन कर सकते है। इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिए परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना, रायगढ़ (ग्रामीण) में संपर्क कर सकते है। स.क्र./142/ राहुल

दंतेवाड़ा: जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन 17 मार्च को

जिला कौशल विकास प्राधिकरण दन्तेवाड़ा के द्वारा संकल्प योजना के तहत जिले में 17 मार्च 2023 (शुक्रवार) को लाइवलीहुड कॉलेज दंतेवाड़ा,मेन रोड गीदम में रोजगार मेला का आयोजन समय प्रातः 10 बजे से किया जा रहा है। रोजगार मेला में सिक्योरिटी गॉर्ड्स, कम्प्यूटर ऑपरेटर, मोटर मैकेनिक, सुपरवाईजर, वेल्डर,सेल्समेन, वेटर आदि कुल 755 विभिन्न पदों में भर्ती हेतु नियोजक उपस्थित रहेगें। नियुक्ति स्थल, अनुमानित वेतन एवं पदों की अधिक जानकारी हेतु संयुक्त जिला कार्यालय भवन कलेक्ट्रेट दन्तेवाड़ा एवं लाइवलीहुड कॉलेज दन्तेवाड़ा के सूचना पटल का अवलोकन किया जा सकता है। जिले के समस्त शिक्षित बेरोजगार युवाओं से आग्रह है कि शैक्षणिक अर्हता संबंधी दस्तावेज 02 प्रति में लेकर रोजगार मेला में सम्मिलित होकर अवसरों का लाभ उठाएं और रोजगार मेला को सफल बनाएं। अधिक जानकारी हेतु सहायक संचालक जिला कौशल विकास प्राधिकरण दंतेवाड़ा संपर्क नं. 9406334109 से संपर्क कर सकते हैं। स.क्र./214/देविका

कोण्डागांव : लाइवलीहुड कॉलेज कोण्डागांव में 21 फरवरी को रोजगार मेला का आयोजन

बेरोजगार युवाओं को मिलेगा निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर जिला कौशल विकास प्राधिकरण कोण्डागांव द्वारा संकल्प परियोजना के अंतर्गत निजी नियोजकों के सहयोग से 21 फरवरी को प्रातः साढ़े 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक लाइवलीहुड कॉलेज खुटडोबरा डोंगरीपारा कोण्डागांव में रोजगार मेला का आयोजन किया गया है। इस रोजगार मेला में 9 निजी नियोजकों द्वारा 736 पदों के लिए योग्य युवाओं का चयन किया जायेगा। जिसके तहत सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 30 पद हेतु 18 से 45 वर्ष के आयु वर्ग के 12 वीं उत्तीर्ण एवं सिक्योरिटी गार्ड के मापदंड की पात्रताधारी तथा सिक्योरिटी गार्ड के 150 पद के लिए 18 से 30 वर्ष आयु वर्ग के 10 वीं उत्तीर्ण एवं सिक्योरिटी गार्ड की पात्रताधारी युवाओं का चयन किया जायेगा। इसी तरह ट्रेनी इलेक्ट्रिकल के 90 एवं ट्रेनी हॉस्पिटालिटी के 90 पद हेतु 8 वीं उत्तीर्ण 18 से 30 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं का चयन किया जायेगा। सीनियर रिलेशनशिप ऑफिसर एवं रिलेशनशिप ऑफिसर के कुल 30 पदों के लिए 12 वीं से ग्रेजुएट 18 से 30 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को मौका मिलेगा। वहीं फायरमैन के 20 पदों हेतु डिप्लोमा इन फायर सेफ्टी उत्तीर्ण, सिक्यो...