Skip to main content

Posts

Showing posts with the label धमतरी

धमतरी : दावा-आपत्ति 16 मार्च तक आमंत्रित

एकीकृत बाल विकास परियोजना नगरी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए एकीकृत बाल विकास परियोजना नगरी द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए गए थे। मिले आवेदनों के आधार पर मूल्यांकन समिति के अनमोदन के बाद सूची नगरी स्थित एकीकृत बाल विकास परियोजना और जनपद पंचायत कार्यालय में चस्पा किया गया है। इस संबंध में यदि किसी आवेदनकर्ता को आपत्ति हो तो, वह आगामी 16 मार्च तक दावा-आपत्ति परियोजना कार्यालय नगरी में प्रस्तुत कर सकतीं हैं। बताया गया है कि नियत तिथि के बाद मिले दावा-आपत्ति को स्वीकार नहीं किया जाएगा।     ज्ञात हो कि आंगनबाड़ी केन्द्र हरदीभाठा 01, सारंगपुरी, आमगांव और मुनईकेरा में कार्यकर्ता तथा आंगनबाड़ी केन्द्र कोरगुजरा, मल्हारी, बनरौद, गढ़डोंगरी रै., पोड़ागांव, बेलरगांव 01 और लिखमा 01 में सहायिका के रिक्त पद पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए गए थे। क्रमांक-19/1409/इस्मत