Skip to main content

Posts

Showing posts with the label दुर्ग

दुर्ग : 17 मार्च को 64 पदों पर प्लेसमेंट कैंम्प का आयोजन

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग द्वारा 17 मार्च 2023 को समय प्रातः 10.30 प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। जिसमें नियोजक एनआईआईटी लिमिटेड द्वारा रिलेसनशिप मैनेजर (आईयूसीआईसीआई बैंक) के लिए 24 पद, वर्चुअल रिलेशनशिप मैनेजर (एचडीएफसी बैंक) के लिए 15 पद एवं यशोदानन्दन चिन्ड्रन हॉस्पिटल द्वारा स्टॉफ नर्स के लिए 25  रिक्त पद है। इच्छुक आवेदक नियत तिथि एवं समय पर अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के साथ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र मालवीय नगर चौक में उपस्थित हो सकते है। विस्तृत जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के सूचना पटल का अवलोकन करें। सामाचार क्रमांक 258

दुर्ग : 6 मार्च को 19 पदों पर प्लेसमेंट कैंम्प का आयोजन

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग द्वारा 06 मार्च 2023 को समय प्रातः 10.30 बजे प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। जिसमें नियोजक अम्बे मेडिकल स्टोर प्रा. लि. द्वारा फार्मसिस्ट के लिए 11 पद, डाटाएंट्री आपरेटर के लिए 8 रिक्त पद है। इच्छुक आवेदक नियत तिथि एवं समय पर अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड उक्त समस्त दस्तावेजों की स्वप्रमाणित छायाप्रति एवं 2 नवीनतम पासपोर्ट साइज फाटोग्राफ के साथ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र मालवीय नगर चौक में उपस्थित हो सकते है। विस्तृत जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के सूचना पटल अथवा सोशल मिडिया facebook.com/mccdurg  का अवलोकन करें। समाचार क्रमांक 231

दुर्ग : 41 पदों के लिए रोजगार कार्यालय में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 17 फरवरी को

 जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग द्वारा 17 फरवरी 2023 को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। जिसमें नियोजक टंकेश्वरी मेटल पावडर प्रोडक्ट प्रा. लिमिटेड धमधा जिला दुर्ग द्वारा सुपरवाइजर के लिए 3 पद, मशीन आपरेटर के लिए 06 पद, केमिस्ट के लिए 05 पद, लेखापाल एवं स्टोर्स के लिए 2 पद रिक्त है। तथा म्यूरा इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड हथखोज भिलाई द्वारा वेल्डर के लिए 10, फिटर के लिए 5, ग्राइंडर मैन के लिए 5, गैस कटर के लिए 5 पद रिक्त है। कुल 41 पद रिक्त हैं। इच्छुक आवेदक 17 फरवरी 2023 को समय प्रातः 10ः30 बजे अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड उक्त समस्त दस्तावेजों की स्वप्रमाणित छायाप्रति एवं 2 नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग मालवीय नगर चौक में उपस्थित हो सकते है। विस्तृत जानकारी के लिये जिला रोजगार कार्यालय के सूचना पटल अथवा सोशल मीडिया  पर देख सकते हैं।