Skip to main content

Posts

Showing posts with the label गरियाबंद

गरियाबंद: स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत रिक्त पदों पर अस्थायी भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत रिक्त पदों को अस्थायी रूप से कलेक्टर दर पर रखे जाने की अनुमति प्रदान की गई है जिसके परिलपान में 08 प्रकार के कुल 09 पदों की कलेक्टर पर दर अस्थायी भर्ती हेतु आवेदन 13 मार्च 2023 तक कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला गरियाबंद (छ.ग.) में आवेदन केवल स्पीड पोस्ट से आमंत्रित किया जा रहा है। सीएमएचओ डॉ उरांव ने बताया कि उक्त भर्ती हेतु नियम शर्त, विज्ञापन के विस्तृत विवरण का अवलोकन जिले की वेबसाईट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट गरियाबंद डॉट जीओवी डॉट इन एवं कार्यालयीन सूचना पटल पर किया जा सकता है। क्रमांक- 1072/सोरी

गरियाबंद : प्लेसमेंट कैम्प 3 मार्च शुक्रवार को

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र गरियाबंद द्वारा निजी प्रतिष्ठान- जनाधार कौशल विकास छ.ग. रायपुर द्वारा डिस्ट्रिक्ट रिसोर्स पर्सन, डिस्ट्रीक लेबल ट्रेनर, फूड सेफ्टी मित्र, डिजिटल इंडिया (फील्ड आफिसर), फिल्ड एक्जकेटिव, डिस्ट्रीक नोडल ऑफिसर आदि के कुल 61 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु कार्यालय परिसर में 03 मार्च 2023 शुक्रवार को प्रातः 11 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक निःशुल्क प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। निजी प्रतिष्ठानों में रोजगार के इच्छुक 12वीं, बी.काम/ एम.काम, स्नातक, आदि योग्यता रखने तथा 25 से 45 वर्ष आयु वर्ग वाले छ.ग. के निवासी आवेदक अपने दो पासपोर्ट साइज फोटो एवं समस्त शैक्षणिक योग्यता संबंधी अंकसूची/प्रमाण पत्र की मूल प्रति एवं छायाप्रति के साथ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र परिसर, गरियाबंद में निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर निःशुल्क प्लेसमेंट कैम्प का लाभ उठायें। प्लेसमेंट कैंप के संबंध में कार्यालयीन दूरभाष क्रमांक 07706-241269, मोबाइल नम्बर 9329559607, 8963970727 में संपर्क कर सकते हैं।क्रमांक-1051/पोषण