Skip to main content

कवर्धा : 14 मार्च मंगलवार को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन

कबीरधाम जिले के ऐसे इच्छुक अभ्यर्थी जो, निजी क्षेत्रों में रोजगार करना चाहते है। उन्हें अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कबीरधाम कार्यालय परिसर में 14 मार्च 2023 मंगलवार दोपहर 11 बजे से 03 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें जय ऑटोमोबाईल, कुबोटा ट्रेक्टर्स, लक्की राईस मिल के सामने, रायपुर रोड, कवर्धा द्वारा पद सेल्समेन के 05 पद (न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वी कक्षा उत्तीर्ण, वेतन  5,000 अन्य भत्ता, आयुसीमा न्यूनतम 22 वर्ष, कार्यक्षेत्र संपूर्ण जिला कबीरधाम) पर भर्ती किया जाना है। यह प्लेसमेंट कैम्प पूर्णतः निःशुल्क है।

जिला रोजगार कार्यालय नियोजक (निजी संस्था) तथा आवेदक के मध्य एक प्लेटफार्म उपलब्ध कराता है तथा यह नियुक्ति केवल निजी क्षेत्र के संस्थाओं में कार्य के लिए किया जाता है। चयन संबंधी कार्यवाही नियोजक द्वारा ही किया जाना है, अतः पद, संस्था, कार्य, वेतन व अन्य विस्तृत जानकारी कैम्प में उपस्थित नियोजक या प्रतिनिधि से संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है। प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी को अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र, स्थायी जाति व निवास प्रमाण पत्र, रोजगार पहचान पत्र, आधार कार्ड, 2 पासपोर्ट साईज फोटो व अन्य प्रमाण पत्रों (जो पद हेतु आवश्यक हो) की मूलप्रति एवं छायाप्रतियों के साथ नियत समय में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, जिला न्यायालय रोड, कवर्धा, जिला कबीरधाम में उपस्थित हो सकते है। इसके लिए किसी भी प्रकार का मार्ग व्यय देय नहीं होगा।

समाचार क्रमांक-295/निखलेश

Comments

Popular posts from this blog

जशपुरनगर : सुरक्षा गार्ड एवं सुरक्षा सुपरवाइजर के 32 पदों में भर्ती हेतु 17 मार्च को प्लेसमेंट कैम्प का होगा आयोजन

इच्छुक अभ्यर्थी उक्त तिथि को निर्धारित समय पर उपस्थित होकर प्लेसमेंट कैम्प में ले सकते है भाग जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जशपुर के द्वारा 17 मार्च 2023 को 32 पदों हेतु प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि प्लेसमेंट कैप हेतु छत्तीसगढ़ इंडस्ट्रीज सिक्योरिटी फोर्स ट्रेनिग एंड सर्विसेस जांजगीर चॉपा (छ.ग) संस्था में  विभिन्न पदों में भर्ती हेतु रिक्तियां प्राप्त हुई है। जिसके अंतर्गत  संस्था में सुरक्षा गार्ड के 30 पद एवं सुरक्षा सुपरवाईजर के 02 पद शामिल है। सुरक्षा गार्ड हेतु शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण एवं सुरक्षा सुपरवाईजर हेतु शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास मांगी गई है। दोनों पदों में आवेदन करने हेतु अभ्यर्थी की आयु 18 से 30 वर्ष निर्धारित है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि 17 मार्च 2023 सुबह 11 बजे अपने मूल दस्तावेज के साथ कार्यालय जिला रोजगार एवं स्व-रोजगार मार्गदर्शन केन्द्र में उपस्थित होकर प्लेसमेंट कैम्प में भाग ले सकते हैं।  स.क्र./412/सुरजीत सिंह

महासमुंद : प्रबंधक पद के लिए दावा-आपत्ति 9 मार्च तक

प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति बरेकेल, टुहलू, भोथा, देवतराई, लारीपुर, मोहगांव, गिरना एवं बटकी में रिक्त प्रबंधक पद की भर्ती के लिए जिला लघु वनोपज सहकारी संघ मर्यादित महासमुंद द्वारा 6 फरवरी 2023 तक आवेदन प्राप्त किए गए है। जिला लघु वनोपज सहकारी संघ मर्यादित के प्रबंध संचालक ने बताया कि प्राप्त आवेदनों की सूची में पात्र एवं अपात्र सूची संबंधित समिति कार्यालय एवं वनमण्डल महासमुंद के सूचना पटल पर चस्पा किया गया है एवं छत्तीसगढ़ राज्य लघुवनोपज संघ मर्यादित रायपुर के वेबसाइट एवं जिले के वेबसाइट  पर अपलोड किया गया है। यदि किसी आवेदक को जारी पात्र एवं अपात्र सूची के संबंध में किसी प्रकार की कोई दावा-आपत्ति हो तो 09 मार्च 2023 दोपहर 3ः00 बजे तक कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते है। निर्धारित तिथि के उपरांत प्राप्त दावा-आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। क्रमांक/14/933

रायपुर : शिक्षित युवाओं के लिए 17 मार्च को प्लेसमेंट कैम्प

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए 17 मार्च  को एक्सटेंशन काउंटर, कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स राखी, सेक्टर-27 नवा रायपुर अटल नगर में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे  तक प्लेसमेंट कैम्प आयोजित है। इस प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से डोमिनोस पिज्जा रायपुर द्वारा बिजनेस / गेस्ट डिलाईट एसोसियेट्स के 130 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए 8वीं, 10वीं उत्तीर्ण आवेदक भर्ती के लिए पात्र होंगे। चयनित उम्मीदवारों को 10 से 12 हजार रूपये प्रतिमाह भुगतान किया जाएगा। प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होने योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि एवं स्थल पर उपस्थित हो सकते है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय रायपुर में भी संपर्क कर सकते है। क्रमांक/03-21/विष्णु

जशपुरनगर : 1252 पदों हेतु प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 18 अप्रैल को

 इच्छुक अभ्यर्थी उक्त तिथि को निर्धारित समय पर उपस्थित होकर प्लेसमेंट कैम्प में ले सकते है भाग जशपुरनगर 13 अप्रैल 2023 जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जशपुर के द्वारा 18 अप्रैल 2023 को 1252 पदों हेतु प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि प्लेसमेंट कैप हेतु नीड मैंन पावर सपोर्ट सर्विस प्रायवेट लिमिडेट बैगंलोर में पुरूषों के लिए विभिन्न पदों में भर्ती हेतु रिक्तियां प्राप्त हुई है। जिसके अंतर्गत लाईन आपरेटर के 500 पद, क्वालिटी चेकिंग ऑपरेटर के 50 पद, इलेक्ट्रीशियन के 200 पद और रोबो आपरेटर एंड इलेक्ट्रीशियन के 500 पद शामिल हैं। इस हेतु शैक्षणिक योग्यता आईटीआई, डिप्लोमा, ऑल ट्रेर्ड विदाउट सिविल मांगी गई है।   इसी प्रकार जय अम्बे एमरजेंसी सर्विस प्रायवेट लिमिटेड जशपुर में ईएमटी के 01 पद एवं पायलेट के 01 पद में भर्ती हेतु रिक्तियां प्राप्त हुई है।  ईएमटी के 01 पद  हेतु शैक्षणिक योग्यता एन.एन.एम., जी.एन.एम., बीएसई नर्सिग, एमपीएचडब्लू, बीएमएलटी, डीएमएलटी एवं पयलेट के 01 पद हेतु 10वीं पास एवं हेवी लाइसेंस एवं पैरामेडिकल कोर्स नि...