Skip to main content

अम्बिकापुर : 4428 पदों के भर्ती हेतु प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 16 फरवरी को

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र अम्बिकापुर में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 16 फरवरी 2023 को प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया जाएगा। निजी नियोजक समृद्ध किसान योजना के छत्तीसगढ़ राज्य प्रभारी श्रीमती पवित्रा प्रधान उपस्थित रहेंगी। कैंप में जिला समन्वयक 28 पद, ब्लॉक समन्वयक 400 पद तथा फिल्ड ऑफिसर 2000 पदों हेतु भर्ती की जाएगी। जिनकी शैक्षणिक योग्यता 12 वीं  से ग्रेजुएशन उत्तीर्ण हो उक्त पद हेतु आवेदन कर सकते हैं। वेतनमान कार्यानुसार कमीशन एवं 9500 से 13000 प्रतिमाह निर्धारित किया गया है।

इच्छुक समस्त आवेदक जो उपरोक्त पदों हेतु योग्यता रखते है अपने साथ बायोडाटा एवं शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची, पासपोर्ट साईज की 2 फोटो, आधार कार्ड नंबर, पैन कार्ड, रोजगार पंजीयन क्रमांक एवं पूर्ण पता के साथ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र गंगापुर अम्बिकापुर कैंप में उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र गंगापुर अम्बिकापुर में संपर्क किया जा सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

जशपुरनगर : सुरक्षा गार्ड एवं सुरक्षा सुपरवाइजर के 32 पदों में भर्ती हेतु 17 मार्च को प्लेसमेंट कैम्प का होगा आयोजन

इच्छुक अभ्यर्थी उक्त तिथि को निर्धारित समय पर उपस्थित होकर प्लेसमेंट कैम्प में ले सकते है भाग जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जशपुर के द्वारा 17 मार्च 2023 को 32 पदों हेतु प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि प्लेसमेंट कैप हेतु छत्तीसगढ़ इंडस्ट्रीज सिक्योरिटी फोर्स ट्रेनिग एंड सर्विसेस जांजगीर चॉपा (छ.ग) संस्था में  विभिन्न पदों में भर्ती हेतु रिक्तियां प्राप्त हुई है। जिसके अंतर्गत  संस्था में सुरक्षा गार्ड के 30 पद एवं सुरक्षा सुपरवाईजर के 02 पद शामिल है। सुरक्षा गार्ड हेतु शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण एवं सुरक्षा सुपरवाईजर हेतु शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास मांगी गई है। दोनों पदों में आवेदन करने हेतु अभ्यर्थी की आयु 18 से 30 वर्ष निर्धारित है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि 17 मार्च 2023 सुबह 11 बजे अपने मूल दस्तावेज के साथ कार्यालय जिला रोजगार एवं स्व-रोजगार मार्गदर्शन केन्द्र में उपस्थित होकर प्लेसमेंट कैम्प में भाग ले सकते हैं।  स.क्र./412/सुरजीत सिंह

जशपुरनगर : 1252 पदों हेतु प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 18 अप्रैल को

 इच्छुक अभ्यर्थी उक्त तिथि को निर्धारित समय पर उपस्थित होकर प्लेसमेंट कैम्प में ले सकते है भाग जशपुरनगर 13 अप्रैल 2023 जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जशपुर के द्वारा 18 अप्रैल 2023 को 1252 पदों हेतु प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि प्लेसमेंट कैप हेतु नीड मैंन पावर सपोर्ट सर्विस प्रायवेट लिमिडेट बैगंलोर में पुरूषों के लिए विभिन्न पदों में भर्ती हेतु रिक्तियां प्राप्त हुई है। जिसके अंतर्गत लाईन आपरेटर के 500 पद, क्वालिटी चेकिंग ऑपरेटर के 50 पद, इलेक्ट्रीशियन के 200 पद और रोबो आपरेटर एंड इलेक्ट्रीशियन के 500 पद शामिल हैं। इस हेतु शैक्षणिक योग्यता आईटीआई, डिप्लोमा, ऑल ट्रेर्ड विदाउट सिविल मांगी गई है।   इसी प्रकार जय अम्बे एमरजेंसी सर्विस प्रायवेट लिमिटेड जशपुर में ईएमटी के 01 पद एवं पायलेट के 01 पद में भर्ती हेतु रिक्तियां प्राप्त हुई है।  ईएमटी के 01 पद  हेतु शैक्षणिक योग्यता एन.एन.एम., जी.एन.एम., बीएसई नर्सिग, एमपीएचडब्लू, बीएमएलटी, डीएमएलटी एवं पयलेट के 01 पद हेतु 10वीं पास एवं हेवी लाइसेंस एवं पैरामेडिकल कोर्स नि...

महासमुंद : प्रबंधक पद के लिए दावा-आपत्ति 9 मार्च तक

प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति बरेकेल, टुहलू, भोथा, देवतराई, लारीपुर, मोहगांव, गिरना एवं बटकी में रिक्त प्रबंधक पद की भर्ती के लिए जिला लघु वनोपज सहकारी संघ मर्यादित महासमुंद द्वारा 6 फरवरी 2023 तक आवेदन प्राप्त किए गए है। जिला लघु वनोपज सहकारी संघ मर्यादित के प्रबंध संचालक ने बताया कि प्राप्त आवेदनों की सूची में पात्र एवं अपात्र सूची संबंधित समिति कार्यालय एवं वनमण्डल महासमुंद के सूचना पटल पर चस्पा किया गया है एवं छत्तीसगढ़ राज्य लघुवनोपज संघ मर्यादित रायपुर के वेबसाइट एवं जिले के वेबसाइट  पर अपलोड किया गया है। यदि किसी आवेदक को जारी पात्र एवं अपात्र सूची के संबंध में किसी प्रकार की कोई दावा-आपत्ति हो तो 09 मार्च 2023 दोपहर 3ः00 बजे तक कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते है। निर्धारित तिथि के उपरांत प्राप्त दावा-आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। क्रमांक/14/933

रायगढ़ : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए 17 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित

एकीकृत बाल विकास परियोजना रायगढ़ (ग्रामीण)अंतर्गत संचालित आंगनबाड़ी केन्द्र कलमी-1, ग्राम पंचायत कलमी विकासखण्ड रायगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पद के लिए 17 अप्रैल 2023 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। नियुक्ति से संबंधित विस्तृत निर्देश व नियम शर्तो की जानकारी परियोजना कार्यालय के सूचना पटल पर अवलोकन कर सकते है। इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिए परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना, रायगढ़ (ग्रामीण) में संपर्क कर सकते है। स.क्र./142/ राहुल

दंतेवाड़ा: जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन 17 मार्च को

जिला कौशल विकास प्राधिकरण दन्तेवाड़ा के द्वारा संकल्प योजना के तहत जिले में 17 मार्च 2023 (शुक्रवार) को लाइवलीहुड कॉलेज दंतेवाड़ा,मेन रोड गीदम में रोजगार मेला का आयोजन समय प्रातः 10 बजे से किया जा रहा है। रोजगार मेला में सिक्योरिटी गॉर्ड्स, कम्प्यूटर ऑपरेटर, मोटर मैकेनिक, सुपरवाईजर, वेल्डर,सेल्समेन, वेटर आदि कुल 755 विभिन्न पदों में भर्ती हेतु नियोजक उपस्थित रहेगें। नियुक्ति स्थल, अनुमानित वेतन एवं पदों की अधिक जानकारी हेतु संयुक्त जिला कार्यालय भवन कलेक्ट्रेट दन्तेवाड़ा एवं लाइवलीहुड कॉलेज दन्तेवाड़ा के सूचना पटल का अवलोकन किया जा सकता है। जिले के समस्त शिक्षित बेरोजगार युवाओं से आग्रह है कि शैक्षणिक अर्हता संबंधी दस्तावेज 02 प्रति में लेकर रोजगार मेला में सम्मिलित होकर अवसरों का लाभ उठाएं और रोजगार मेला को सफल बनाएं। अधिक जानकारी हेतु सहायक संचालक जिला कौशल विकास प्राधिकरण दंतेवाड़ा संपर्क नं. 9406334109 से संपर्क कर सकते हैं। स.क्र./214/देविका