Skip to main content

Posts

बिलासपुर : रोजगार मेला 17 मार्च को, 243 पदों पर की जाएगी भर्ती

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र कोनी में 17 मार्च को सवेरे 10.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक निःशुल्क रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 16 निजी प्रतिष्ठानों द्वारा प्लम्बर, इलेक्ट्रिशयन, सेल्स एग्जीक्यूटिव, सेल्स ऑफिसर, नर्सिंग स्टॉफ, फॉर्मेसी, ब्रांच मैनेजर, फिल्ड ऑफिसर, एकाउटेंट जैसे 243 विभिन्न पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जाएगी। इन पदों के लिए निर्धारित योग्यता पदों के अनुसार 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन, आई.टी.आई., नर्सिंग, एम.बी.ए. आदि निर्धारित की गई है।      रचना/28/260

सूरजपुर: शहरी क्षेत्र के आंगनबाड़ी सहायिका एवं कार्यकता हेतु आवेदन आंमत्रित

छत्तीसगढ़ शासन महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्रालय, 02 अपैल 2008 के नियम 13 (1) (2) (3) (4) (5) (6) में दिए गए प्रावधान के अनुसार पूर्व से स्वीकृत, प्रथम चरण, द्वितीय चरण एवं तृतीय चरण में स्वीकृत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 03 एवं सहायिका के 06 पद रिक्त है। पद पूर्ति हेतु मानसेवी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका नियुक्त किये जाने हेतु पात्रताधारी महिला उम्मीदवारों से आवेदन पत्र निर्धारित प्रपत्र में परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना सूरजपुर के कार्यालय में 28 फरवरी 2023 से 14 मार्च 2023 तक शाम 05.30 बजे तक आमंत्रित किया जाना है। आवेदन पत्र स्वयं, प्रतिनिधि भेजकर, डाक से भेजकर जमा कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जायेगा।      आ.बा. सहायिका एवं कार्यकार्ता नियुक्ति हेतु रिक्त पद इस प्रकार है आंगनवाडी केन्द्र का नाम, परियोजना सूरजपुर सेक्टर सूरजपुर शहरी के लिए ग्राम का नाम बल्लभ भाई पटेल वार्ड बल्लभ भाई वार्ड खालपारा, भगत सिंह वार्ड, अग्रेसन वार्ड स्कूलपारा के लिए कार्यकर्ता तथा सेक्टर बिश्रामपुर डिपार्टमेन्टल कॉलानी, इंदिरा गांधी ...

सूरजपुर: ग्रामीण क्षेत्र के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी सहायिका हेतु आवेदन 28 फरवरी से 14 मार्च तक

छत्तीसगढ़ शासन महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्रालय, 02 अपैल 2008 के नियम 13 (1) (2) (3) (4) (5) (6) में दिए गए प्रावधान के अनुसार पूर्व से स्वीकृत, प्रथम चरण, द्वितीय चरण एवं तृतीय चरण में स्वीकृत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 06 एवं सहायिका के 25 पद रिक्त है। पद पूर्ति हेतु मानसेवी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका नियुक्त किये जाने हेतु पात्रताधारी महिला उम्मीदवारों से आवेदन पत्र निर्धारित प्रपत्र में परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना सूरजपुर के कार्यालय में 28 फरवरी 2023 से 14 मार्च 2023 तक शाम 05.30 बजे तक आमंत्रित किया जाना है। आवेदन पत्र स्वयं, प्रतिनिधि भेजकर, डाक से भेजकर जमा कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जायेगा।      आ.बा. सहायिका एवं कार्यकार्ता नियुक्ति हेतु रिक्त पद इस प्रकार है आंगनवाडी केन्द्र का नाम, शिवनन्दनपुर तलवापारा 02, शिवनन्दनपुर गवटियापारा 02, केशवनगर खास 02, केषवनगर महादेवपरा 03, नरेषपुर खास, कार्यकर्ता, राजापुर तालाडांड (मिनी), मिनी कार्यकर्ता।    पचिरा खालपारा, पचिरा गोंडपारा, गिरवरगंज खास, गिर...

बेमेतरा : माइक्रो वाटरशेड कमेटी के सचिव पद पर संविदा भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित

25 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन छ.ग. राज्य जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन एजेंसी (सीजीएसडब्ल्यूबेमेतरा  : माइक्रो वाटरशेड कमेटी के सचिव पद पर संविदा भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित एमए) इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर कृषक नगर लाभाण्डी रायपुर द्वारा वर्ष 2021-22 अंतर्गत डब्ल्यूडीसी पीएमकेएसवाय 2.0 हेतु जिले के विकासखंड साजा में 02 नवीन परियोजनाओं की स्वीकृति प्राप्त हुई है, जिसके अंतर्गत परियोजना डब्ल्यूडीसी 2.0/1 में 07 एवं परियोजना डब्ल्यूडीसी 2.0/2 में 06 माइक्रो वाटरशेड है। जिला बेमेतरा के डब्ल्यूडीसी पीएमकेएसवाय 2.0 परियोजनाओं में परियोजना अवधि तक के लिए प्रत्येक माइक्रो वाटरशेड कमेटी के सचिव हेतु 01 पद राशि रू. 5000 (अक्षरी- पांच हजार रुपये) एक मुश्त मासिक मानदेय में संविदा नियुक्ति की स्वीकृति दी गई है। इस परिपेक्ष्य में प्रत्येक माइक्रो वाटरशेड कमेटी के सचिव हेतु बंद लिफाफे में पंजीकृत डाक/स्पीड पोस्ट के माध्यम से कार्यालय उप संचालक कृषि सह परियोजना प्रबंधक डब्ल्यूसीडीसी जिला बेमेतरा (छ.ग.), संयुक्त जिला कार्यालय एवं कलेक्टोरेट के कक्ष क्रमांक 67 एवं 68, पिन कोड 491335 में 25 मार्च ...

दंतेवाड़ा: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दंतेवाड़ा में विभिन्न पदों पर आवेदन आमंत्रित

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दंतेवाड़ा में लीगल एड डिफेंस काउन्सिल सिस्टम के तहत 01 पद चीफ लीगल एड डिफेंस काउन्सिल, 01 पद डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउन्सिल तथा 02 पद असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल की संविदात्मक नियुक्ति किया जाना है। उक्त पदों की भर्ती के लिए आवेदन  14 मार्च  2023 के शाम 05.00 बजे तक आमंत्रित किए जाते हैं। यह आवेदन पत्र स्वयं उपस्थित होकर या डाक से सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दंतेवाड़ा के कार्यालय पर प्रेषित किया जा सकता है।  उक्त तिथि के पश्चात् प्राप्त होने वाले आवेदन पत्र पर विचार नहीं किया जायेगा । उक्त पदों पर भर्ती के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दंतेवाड़ा के द्वारा गठित किए गए चयन समिति का निर्णय अंतिम होगा। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर से प्राप्त विज्ञापन एवं निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र जिला सत्र न्यायाधीश, दंतेवाड़ा के वेबसाईड https://districts.ecourts.gov-in/dantewada में जिला एवं सत्र न्यायालय एवं जिला कलेक्टर दंतेवाड़ा के कार्यालय के नोटिस बोर्ड में चस्पा किया गया है। स.क्र./212/देविका

रायपुर : शिक्षित युवाओं के लिए 14 मार्च को प्लेसमेंट कैम्प

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्रए रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए 14 मार्च को जिला रोजगार कार्यालय पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर रायपुर में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प आयोजित है। इस प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से डोमिनोस पिज्जा एवं कारोहम एजुकेशन प्राईवेट लिमिटेडए रायपुर द्वारा बिजनेस ध् गेस्ट डिलाईट एसोसियेट्स एवं एकाउंटेंट के 430 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए 8वींए 10वीं एवं स्नातक ;टैली ईआरपी 9 एमण् एसण् ऑफिस के व्यावहारिक ज्ञान सहितद्ध आवेदक भर्ती के लिए पात्र होंगे। चयनित उम्मीदवारों को 10 से 25 हजार रूपये प्रतिमाह भुगतान किया जाएगा। प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होने योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि एवं स्थल पर उपस्थित हो सकते है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय रायपुर में भी संपर्क कर सकते है। क्रमांक/03-16/विष्णु

बेमेतरा: चीफ, डिप्टी चीफ एवं असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस कौंसिल के पद पर संविदा भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित

कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा के अंतर्गत चीफ लीगल एंड डिफेंस कौंसिल एवं डिप्टी चीफ लीगल एंड डिफेंस कौंसिल के एक-एक पद तथा असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस कौंसिल के दो पद पर संविदात्मक नियुक्ति हेतु अर्हता प्राप्त अधिवक्ताओं से निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। आवेदन पत्र 15 मार्च 2023 शाम 5 बजे तक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय बेमेतरा में सीधे अथवा डॉक के माध्यम से भी प्रस्तुत कर सकते हैं। संपूर्ण विज्ञापन एवं वेतनमान जिला न्यायालय बेमेतरा के वेबसाईट एवं जिला अधिवक्ता संघ बेमेतरा/तहसील अधिवक्ता संघ साजा/जिला कार्यालय बेमेतरा एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला न्यायालय बेमेतरा के नोटिस बोर्ड पर देखा जा सकता हैं। समा.क्र.26

जांजगीर-चांपा: एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु 20 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

शैक्षणिक सत्र 2023-24 में नवीन प्रवेश नीति के तहत चयन परीक्षा होगी आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय आदिम जाति कल्याण आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति द्वारा संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2023-24 में नवीन प्रवेश नीती के अनुरूप कक्षा 6वीं में प्रवेश चयन परीक्षा के माध्यम से सीधे भर्ती किया जाना है। भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा जारी दिशानिर्देशों के अनुरूप एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए परीक्षा पद्धति में परिवर्तन किया गया है। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने ग्रामीण विद्यार्थी जो उक्त परीक्षा में बैठना चाहते उनके लिए विकासखंड स्तर पर हेल्प डेस्क की व्यवस्था किये जाने तथा नए प्रावधान होने के कारण उक्त योजना के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए स्कलों में पालक, बालक सम्मेलन आयोजित कर एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में प्रदान की जा रही सुविधाओं एवं गुणवत्तायुक्त शिक्षा का महत्व समझाते हुए नवीन प्रवेश नीती तथा ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा द्वारा अधिक से अधिक फार्म भरने हेतु जांनकारी दिया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।   ...

गरियाबंद: स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत रिक्त पदों पर अस्थायी भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत रिक्त पदों को अस्थायी रूप से कलेक्टर दर पर रखे जाने की अनुमति प्रदान की गई है जिसके परिलपान में 08 प्रकार के कुल 09 पदों की कलेक्टर पर दर अस्थायी भर्ती हेतु आवेदन 13 मार्च 2023 तक कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला गरियाबंद (छ.ग.) में आवेदन केवल स्पीड पोस्ट से आमंत्रित किया जा रहा है। सीएमएचओ डॉ उरांव ने बताया कि उक्त भर्ती हेतु नियम शर्त, विज्ञापन के विस्तृत विवरण का अवलोकन जिले की वेबसाईट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट गरियाबंद डॉट जीओवी डॉट इन एवं कार्यालयीन सूचना पटल पर किया जा सकता है। क्रमांक- 1072/सोरी

धमतरी : दावा-आपत्ति 16 मार्च तक आमंत्रित

एकीकृत बाल विकास परियोजना नगरी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए एकीकृत बाल विकास परियोजना नगरी द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए गए थे। मिले आवेदनों के आधार पर मूल्यांकन समिति के अनमोदन के बाद सूची नगरी स्थित एकीकृत बाल विकास परियोजना और जनपद पंचायत कार्यालय में चस्पा किया गया है। इस संबंध में यदि किसी आवेदनकर्ता को आपत्ति हो तो, वह आगामी 16 मार्च तक दावा-आपत्ति परियोजना कार्यालय नगरी में प्रस्तुत कर सकतीं हैं। बताया गया है कि नियत तिथि के बाद मिले दावा-आपत्ति को स्वीकार नहीं किया जाएगा।     ज्ञात हो कि आंगनबाड़ी केन्द्र हरदीभाठा 01, सारंगपुरी, आमगांव और मुनईकेरा में कार्यकर्ता तथा आंगनबाड़ी केन्द्र कोरगुजरा, मल्हारी, बनरौद, गढ़डोंगरी रै., पोड़ागांव, बेलरगांव 01 और लिखमा 01 में सहायिका के रिक्त पद पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए गए थे। क्रमांक-19/1409/इस्मत